याहू ने किया दावा 3 अरब यूजर्स के अकाउंट कर लिए गए हैक
आपको तो पता ही होगा याहू कंपनी लगातार सुर्खियों में रहती है और पिछले कुछ सालों से यह हैकिंग कि वजह से सुर्खियों में रहे हैं। वर्ष 2013 में याहू पर एक बड़ा साइबर हैकिंग अटैक हुआ था जिससे याहू काफी प्रभावित हुआ और इसके यूजर काफी निराश हो गए थे। याहू का दावा था कि उस हैकिंग में लगभग अरबो लोगों के अकाउंट हैक हो गए हैं।
लगभग 3 अरब लोगों के अकाउंट हुए थे हैक
अब कंपनी ने इसकी जांच की और इसमें हैक हुए अकाउंट की जानकारी दी। कंपनी के एक विश्लेषण से यह पता चला कि लगभग 3 अरब लोगों की अकाउंट हैक हुई थी जबकि कंपनी पहले सिर्फ एक अरब लोगों की संख्या ही बता रहा था।
याहू कंपनी ने कहा कि एक विश्लेषण में यह बात सामने आई कि 2013 में जितने भी अकाउंट याहू पर बने थे वह सभी प्रभावित हुए थे। इस हैकिंग में सभी यूजर्स के पासवर्ड, फोन नंबर और डेट ऑफ बर्थ चोरी कर ली गई थी।
वर्ष 2012 से याहू कंपनी काफी पिछड़ गए
रिपोर्ट की मानें तो याहू कंपनी वर्ष 2000 से पिछड़ते ही आ रही है जबसे गूगल और फेसबुक जैसी टेक कंपनी आई है तब से याहू कंपनी बहुत पीछे छूट गई है यह कंपनी की सोशल प्लेटफॉर्म तो बहुत पहले ही पिछड़ गई और गूगल के आगे बढ़ने के कारण उसकी सर्च इंजन भी धीरे-धीरे पिछड़ गए।
वर्ष 2012 में याहू कंपनी के सीईओ को बदलना पड़ा, पर कोई फायदा नहीं
कंपनी की हालत देखते हुए वर्ष 2012 में याहू कंपनी के सीईओ को बदला गया था। वर्ष 2012 में मरीसा मेयर को कंपनी का सीईओ घोषित किया गया क्योंकि मरीसा मेयर पहले गूगल में काम कर चुके थे। लेकिन याहू कंपनी को इससे थोड़ा भी फायदा नहीं हुआ क्योंकि गूगल और फेसबुक की पॉपुलैरिटी बहुत ही आगे बढ़ चुकी थी जिसके कारण यह गूगल और फेसबुक के सामने बहुत पीछे ही रह गई।
ऐसा बताया जा रहा है की वेराइजन कंपनी याहू को इसलिए खरीदा क्योंकि उसे इसके कंटेंट अच्छे लगे थे और उसने यह दावा किया कि ग्लोबल मोबाइल मीडिया कंपनी में वह याहू को सर्वश्रेष्ठ नंबर पर पहुंचा देगा। वेराइजन कंपनी का यह दावा है की उसे यह कंपनी खरीदने से फायदा होगा क्योंकि इससे उसे डिजिटल एडवरटाइजिंग से भी मुनाफा होगा।


कोई टिप्पणी नहीं: