आप भी कर लीजिए, 50 लाख लोगों से भी ज्यादा ने डाउनलोड किया यह ऐप
आपको तो पता ही होगा कि गूगल ने भारत के लिए विशेषकर एक ऐप तैयार किया है जिससे आप आसानी से भुगतान कर पाएंगे। अभी तक के जानकारी के अनुसार इस ऐप को भारत में 50 लाख लोगों से भी ज्यादा ने डाउनलोड कर लिया है और इसके डाउनलोड करने से आपको काफी फायदा भी होगा।
गूगल का कहना है कि वह भारत में भुगतान को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए यह ऐप लॉन्च किया है। आपको बता दें कि गूगल का यह ऐप यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पर आधारित है और इसे एंड्रायड तथा आईओएस यूज़र आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
इस गूगल तेज ऐप कि यह खास बात है कि यह आपके लेन देन या भुगतान में कोई भी शुल्क नहीं लेगी और आप फ्री में कोई भी लेनदेन या भुगतान कर सकते हैं आप सीधे अपने बैंक अकाउंट से आसानी से लेनदेन कर पाएंगे।
यूजर्स को यह काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स इसके उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं यह ऐप खासकर लेनदेन को आसान बनाने के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। इस ऐप के जरिए आप आसानी से लेनदेन कर पाएंगे। इसी को देखते हुए एक खबर आ रही है कि अभी तक 50 लाख लोगों से भी ज्यादा ने इसे डाउनलोड कर लिया है और 4 लाख लोगों की पुष्टि हो चुकी है।
आपको बता दें कि यह ऐक्सिस बैंक,एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा अन्य सभी बैंक जो यूपीआई को सपोर्ट करते है गूगल तेज के द्वारा इन सभी बैंकों में लेन-देन या भुगतान आसानी से किया जा सकता है। इसके अलावा आपको बता दे कि यह डोमिनोज,रेड बस और जेट एयरवेज को भी आसानी से सपोर्ट करता है।
आपको यह भी बता दें कि गूगल तेज ऐप को भारतीय भाषाओं में विविधता को देखते हुए अंग्रेजी के साथ-साथ अलग भारतीय भाषाओं में भी लॉन्च किया है। इस ऐप में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, कन्नड़, तमिल और मराठी भी सपोर्ट करता है।
अब इसके फायदे की बात करें तो हम आपको बता दे की गूगल तेज ऐप में पहली बार भुगतान करने पर आपको तथा आप जिसे भुगतान कर रहे हैं उसे 51 रूपय का रिवार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा आपको गूगल तेज में एक अलग कॉलम भी रहेगा जिसमें आपके सभी ऑफर को दिखाए जाएंगे।
अगर आप इस ऐप को किसी और को डाउनलोड करने के लिए बोलते हैं और अपना उसे लिंक देते हैं तो आपको हर यूज़र का ₹51 मिलेगा जिससे आपको आसानी से फ्री में बहुत सारे पैसे मिल सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं: