Header Ads

दिवाली पर धमाका, लॉन्च किया दो शानदार स्मार्टफोन


आज आप जानने वाले हैं दिवाली के त्यौहार पर इंटेक्स कंपनी के बुधवार को लांच हुए दो नए स्मार्टफोन के बारे में। इंटेक्स कंपनी ने अपने स्मार्टफोन एक्वा लायंस का विस्तार करते हुए दिवाली के अवसर पर उसका दो नया वर्जन निकाला है अर्थात दो नए स्मार्टफोन निकालें।


यह दोनों स्मार्टफोन शानदार हैं और इन दोनों का नाम इंटेक्स एक्वा लायंस एक्स1 और एक्वा इंटेक्स लायंस एक्स1 प्लस है। इन दोनों स्मार्ट फोन का डिस्प्ले बहुत ही मजबूत दिया गया है और साथ में 1 साल की वारंटी के साथ एक बार स्क्रीन डिस्प्ले फ्री में बदलवा सकते हैं।

यह है इन दोनों स्मार्ट फोन की कीमत


अब रही बात कीमत की तो आपको बता दें की एक्वा लायंस एक्स1 स्मार्ट फोन की कीमत 7,499 रुपए रखी गई है और एक्वा इंटेक्स लायंस एक्स1 प्लस स्मार्ट फोन की कीमत 8,499 रखी गई है।

इंटेक्स कंपनी के वरिष्ठ व्यक्ति के द्वारा लिखा गया कि इस दिवाली में हम संपूर्ण पैकेट लेकर आए हैं जिससे लोगों को इस दिवाली कुछ कमी न लगे। यह दोनों स्मार्टफोन खासकर दिवाली के अवसर के कारण ही लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि यह दोनों स्मार्टफोन शटरप्रूफ है।

ये है इन दोनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन


अब रही बात इस दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में तो आपको बता दें कि अभी इसके स्पेसिफिकेशन की पूरी खबर सामने नहीं आई है इन दोनों स्मार्ट फोन में एंड्राइड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम है। इन दोनों ही स्मार्टफोन में अपने आप फोकस युक्त 13 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा और 5 मेगापिक्सल का अगला कैमरा दिया गया। इतनी कीमत में देखे तो यह कैमरा काफी है।

दोनों स्मार्टफोन में 2800 एमएएच की बैटरी दी गई है और दोनों स्मार्ट फोन में एक में 2 जीबी रैम और दूसरे में 3 जीबी रैम दिए गए हैं और कंपनी 6 घंटे टॉकटाइम तक का दावा कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.