रिलायंस जियो की डिलीवरी हुई शुरू, ऐसे करें अपने ऑर्डर को ट्रैक
यह न्यूज़ रिलायंस जिओ फोन के बारे में है आशा करते हैं कि आपको यह पोस्ट अच्छा लगेगा और आपको कई जानकारियां प्राप्त होगी।
आप लोग तो जानते ही होंगे कि रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए जिओ फ़ोन की डिलीवरी रविवार को शुरू कर दिया और अगर आपने भी रिलायंस जियो का फोन आर्डर किया है तो आप यह जान लीजिए कि आप अपने फोन के ऑर्डर को कैसे आसानी से ट्रैक कर पाएंगे।
अगर आप कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो आप जान लीजिए के कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि जियो फोन पहले ग्रामीण इलाकों में डिलीवर किया जाएगा और उसके बाद फिर शहरी इलाकों में डिलीवरी किया जा सकता है लेकिन यह रिपोर्ट्स कितना सच है इसकी कोई गारंटी नहीं है।
ऐसे आसानी से जाने रिलायंस जियो फोन का डिलीवरी स्टेटस
अपना डिलीवरी स्टेटस जानने के लिए आप अपने मोबाइल में माय जियो ऐप ओपन कर ले और इसमें आपको मैनेज बुकिंग ऑप्शन दिखेगा इस पर आप टैप करें उसके बाद आपको अपना जियो नंबर डालने को बोला जाएगा इसमें आप अपना नंबर डाल दीजिए उसके बाद इस नंबर पर आपको एक ओटीपी भेजा जाएगा आप इस ओटीपी को दर्ज करवा दीजिए इसके बाद आपको अपने फोन का वह दिनांक लिखा हुआ मिल जाएगा जिस दिन वह फोन आपके हाथ में होगा। तो आपको उस लिखा हुआ दिनांक का इंतजार करना होगा।
एक और तरीका अपने जियो फोन का डिलीवरी स्टेटस जानने का
अगर आपको एक और तरीका चाहिए जिससे आप अपना डिलीवरी स्टेटस आसानी से जान सके तो उसके लिए एक और तरीका का प्रावधान किया गया है इसमें आपको अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर से 1800-8908-900 पर कॉल करना होगा और आपको यहां अपने जियो फोन की सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।
कहीं रिपोर्ट्स कहां का यह भी दावा है कि अगले 10 से 15 दिनों में करीब 6 मिलियन फोन डिलीवर कर दिए जाएंगे। आप लोग तो यह जानते ही होंगे कि 24 अगस्त को जियो फोन का प्री आर्डर शुरू हुआ था लेकिन कुछ ही दिनों में इसे बंद कर दिया गया लेकिन अभी तक ऐसी कोई खबर नहीं आएगा कि फिर से बुकिंग कब शुरू होगी। इसके बीच कुछ ऐसी भी खबर बनी रहे कि जियो फोन का डिलीवर कुछ देरी से किया जाएगा शायद अक्टूबर महीने से, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और प्री-बुकिंग के 1 महीने बाद ही डिलीवरी शुरू हो चुका है।


कोई टिप्पणी नहीं: